CME
Membership
eSense
COLS Training

Community-OrientedLife Support

Community-Oriented Life Support (COLS) training programs conducted by ISA–NCB across Nagpur and surrounding regions.

AwarenessCausesCOLSNews

विश्व एनेस्थीसिया सप्ताह: IGGMC नागपुर में COLS जीवनरक्षक तकनीक पर जनजागरूकता अभियान

October 23, 2026

नागपुर | विशेष समाचार – भूमि न्यूज़ 24

इंदिरा गांधी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय (IGGMC), नागपुर के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग एवं इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (ISA), नागपुर सिटी ब्रांच की ओर से विश्व एनेस्थीसिया दिवस एवं सप्ताह के उपलक्ष्य में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IGGMC के कैजुअल्टी विभाग के सामने आयोजित इस अभियान में डॉक्टरों की टीम ने आम नागरिकों को COLS (Compression-Only Life Support) अर्थात केवल छाती पर दबाव देकर जीवन बचाने की तकनीक के बारे में जानकारी दी तथा इसके महत्व को समझाया।

डॉ. लीना गेडाम के नेतृत्व में जनजागरूकता अभियान

इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. लीना गेडाम, मानद सचिव, इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट्स, नागपुर सिटी ब्रांच (2026–27) एवं एसोसिएट प्रोफेसर, एनेस्थिसियोलॉजी विभाग, IGGMC नागपुर ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रियल रामटेके, सहायक प्राध्यापक, एनेस्थिसियोलॉजी विभाग, IGGMC नागपुर थे।

विभाग प्रमुख डॉ. वैशाली शेलगांवकर, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एनेस्थिसियोलॉजी विभाग तथा IGGMC के डीन डॉ. रवि चौहान के मार्गदर्शन में यह अभियान संपन्न हुआ।

डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से आम नागरिकों को हृदयगति रुकने जैसी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पहचान, सहायता के लिए संपर्क और प्रभावी छाती दबाव के महत्व के बारे में जागरूक किया।

पंचरक्षक अभियान के माध्यम से पाँच जीवनरक्षक सुरक्षा उपायों की जानकारी

अभियान के दौरान डॉ. शीतल दलाल, एसोसिएट प्रोफेसर, एनेस्थिसियोलॉजी विभाग, IGGMC नागपुर एवं मानद सचिव (Honorary Secretary), सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स महाराष्ट्र राज्य (SAMS) के मार्गदर्शन में “पंचरक्षक – पाँच जीवनरक्षक सुरक्षा उपाय” अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसका उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जीवनरक्षक उपायों को जन-जन तक पहुँचाना है।

जीवन बचाने का संदेश जन-जन तक

बैनरों पर “YOU CAN SAVE ONE LIFE!”, “Early Recognition & Activation”, “Early Chest Compression” और “Early Transfer” जैसे संदेश प्रदर्शित किए गए।

इस दौरान डॉक्टरों ने “अगर आप मानें एनेस्थेटिस्ट की बात, सुरक्षा होगी आपके साथ” जैसे नारों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया।

इस जनजागरूकता अभियान में एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों, इंटर्न और अन्य स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना और जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

मीडिया रिपोर्ट: रवि सिंह, भूमि न्यूज़ 24, नागपुर

समाचार का मुख्य संदेश: IGGMC में एनेस्थीसिया विभाग का विशेष अभियान! COLS से कैसे बचाई जा सकती है जान? डॉ. लीना गेडाम के नेतृत्व में जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न।